{"_id":"672108b83a40cf2bdb0e0340","slug":"pollution-increase-patient-hapur-news-c-135-1-hpr1002-116485-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रदूषण से आंखें हो रहीं लाल, जलन और खुजली से हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रदूषण से आंखें हो रहीं लाल, जलन और खुजली से हाल बेहाल
Tue, 29 Oct 2024 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 29 Oct 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। हवा की गुणवत्ता में गिरावट से आंखों में जलन के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भरमार है। बच्चों में भी इसका असर है, साथ ही मुंह में छाले की समस्या बढ़ी है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अतुल आनंद ने बताया कि चेहरे और आंखों को बार बार हाथ से छूने के कारण भी संक्रमण बढ़ रहा है। शुरूआत में आंखों में खुजली की समस्या होती है। धीरे-धीरे चुभन और फिर पूरी लाल हो जाती है। इसमें कई बार सोकर उठने के बाद नेत्र आसानी से नहीं खुलते हैं।
उन्होंने बताया कि ओपीडी में ऐसे मरीज बढ़े हैं, एक्यूआई का स्तर बढ़ने के कारण भी आंखों में चुभन की समस्या बढ़ी है। फिजिशियन डॉ.प्रदीप मित्तल ने बताया कि बुखार के बाद मुंह में छाले बनने की शिकायत लेकर भी मरीज पहुंच रहे हैं। आवश्यक दवाओं के साथ खान पान में सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
संक्रमण से बचने के लिए रखें ख्याल
* आंखों को प्रत्येक दो घंटे पर एक बार जरूर धोएं।
* कंप्यूटर व मोबाइल की स्क्रीनिंग में समय कम बिताएं।
* आंख आने पर कटे खीरे को बंद आंखों पर 5 मिनट रखें।
* कपड़े में बर्फ बांधकर सिकाई करने सूजन व खुजली से आराम मिलता है।