फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   polithin grabs from four shops.

चार दुकानों से एक क्विंटल पॉलीथिन बरामद

Thu, 21 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 21 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
polithin grabs from four shops.
 डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पॉलीथिन की तलाश में छोटी मंडी की दुकानों छापेमारी की गई। चार दुकानें से करीब एक क्विंटल से अधिक पॉलीथिन नगर पालिका की टीम ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा से पॉलीथिन मिली तो दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज होगी।

बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम शमशाद हुसैन, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन छोटी मंडी (मंडी पाटिया) में पहुंचे। पॉलीथिन की तलाश में एसडीएम ने दीपक, राहुल, दिव्य, रामप्रकाश, लोकेश की दुकानों पर छापेमारी कर करीब एक क्विंटल से अधिक पालीथिन, पिन्नी से बने ग्लास कब्जे में लिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे पॉलीथिन का प्रयोग न करें। इससे जहां प्रदूषण फैलता है, वहीं नाले जाम हो जाते हैं। 40 माइक्रोन से कम की पॉलीथिन बैग पर पूर्णतया प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पॉलीथिन के प्रयोग पर छह माह की सजा के साथ साथ पांच लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। अब इसे सख्ती से लागू कराया जाएगा। मुख्य सफाई निरीक्षक ने कहा कि पॉलीथिन विक्रेता एक पट्टिका लगाएं, जिस पर लिखा हो कि 40 माइक्रोन से कम की पॉलीथिन की बिक्री प्रतिबंधित है।


व्यापारी नेता विजेंद्र पंसारी, अशोक बबली, सुमित कंसल ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे मामले में सहयोग करेंगे, लेकिन व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed