फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police uniform torn in village Vait of Simbhaoli, report filed against five people

UP: हथियार के साथ वायरल फोटो की जांच करने पहुंची पुलिस की वर्दी फाड़ी, दरोगाओं से अभद्रता, 5 पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 03:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Sep 2025 03:19 PM IST
विज्ञापन
Police uniform torn in village Vait of Simbhaoli, report filed against five people
पुलिस की वर्दी फाड़ी - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक की वायरल हुई फोटो की जांच करने पहुंची पुलिस पर युवक और उसके परिजन ने हमला बोल दिया। इस दौरान हमले में दो दरोगा की वर्दी फाड़ दी गई, जबकि वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद वायरल फोटो में मौजूद युवक को हिरासत में लिया गया। युवक को हिरासत में लेने के बाद एसआई ने आरोपी युवक समेत उसके परिजन के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सिंभावली थाने में तैनात एसआई मुनेंद्र सिंह ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया पर एक युवक का शस्त्र के साथ फोटो वायरल हुआ था। उसकी जांच के दौरान पुलिस गांव वैट निवासी सारिक के घर पहुंची और मामले की जांच करने लगी। इसी दौरान सारिक ने पुलिस को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर सारिक के पिता नवाब, मां शमीम, भाई अरबाज, बहन इकरा, अरसी वहां आए और पुलिस की कार्रवाई में बांधा डालने लगे।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों द्वारा उनको जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया तो सभी लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान एसआई अशोक और संजय सिंह की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने अपना बचाव किया तो आरोपियों ने हमला बोल दिया जिसमें पुलिस कर्मी घायल हो गए। सीओ ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए अन्य पुलिस कर्मियों को वहां बुलाया और सारिक को हिरासत में लेकर थाने लेकर पहुंची। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed