{"_id":"57d6c68e4f1c1b912cd476de","slug":"police-station-dropped-33-kv-line-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना परिसर में गिरा 33 केवी लाइन का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना परिसर में गिरा 33 केवी लाइन का तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 12 Sep 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
33 केवी का तार टूटकर थाने की बिल्डिंग पर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
33 केवी का तार टूटकर थाने की बिल्डिंग पर गिरने से दरोगा समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए। एसओ व पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी कदम उठाने की मांग विद्युत निगम के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
सिंभावली थाना परिसर से ऊपर से जा रही 33 केवी की बिजली लाइन का तार सोमवार की दोपहर करीब चार बजे अचानक टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एसआई संजीव कुमार, सिपाही रविंद्र, चौकीदार पलटू, संतराम और एक अन्य सिपाही बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एसओ एनके शर्मा ने विद्युत निगम को सूचना देकर बिजली की लाइन को हटवाकर अंडर ग्राउंड कराने व लाइन के नीचे सुरक्षा गार्ड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
हेड मोहर्रिर पदम सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो सकता था। करीब डेढ़ माह पूर्व भी इसी लाइन का तार टूटकर गिर गया था। जिससे थाने में लगी पानी की टंकी में लगी मोटर, पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों का नुकसान हो गया था।
एसडीओ जीपी शर्मा ने बताया कि जर्जर तारों को जल्द बदलवाया जाएगा और सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड लगवाने की व्यवस्था की जाएगी।