{"_id":"6837f65577a4cf3a7c0f9bed","slug":"police-removed-encroachment-from-the-crematorium-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: श्मशान घाट से अतिक्रमण हटना शुरू, स्थानीय लोगों ने आरती स्थल पर दिया था धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: श्मशान घाट से अतिक्रमण हटना शुरू, स्थानीय लोगों ने आरती स्थल पर दिया था धरना
Thu, 29 May 2025 11:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 29 May 2025 11:23 AM IST
सार
बुधवार को गंगा सभा आरती समिति, श्री गंगा सेवा समिति, व्यापार मंडल, केवट समाज व अन्य लोगों ने आरती स्थल पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया था। रामलीला मैदान से श्मशान घाट को जाने वाले कच्चे रास्ते पर जलभराव, कीचड, टाल संचालकों व अन्य दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और दाह संस्कार करने आने वालों के लिए समुचित व्यवस्था न होने से लोग नाराज थे।
विज्ञापन
श्मशान घाट से अतिक्रमण हटना शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रजघाट श्मशान घाट पर व्याप्त अव्यवस्था, अतिक्रमण और अवैध वसूली से गुस्साए स्थानीय लोगों आंदोलन के बाद पुलिस-प्रशासन और पालिका की नींद खुल गई है। उच्चाधिकारियों ने निर्देश पर पुलिस ने पहुंचकर श्मशान घाट मार्ग पर लगी अस्थायी दुकानों और टाल को हटवाया।
विज्ञापन
रामलीला मैदान से श्मशान घाट को जाने वाले कच्चे रास्ते पर जलभराव, कीचड, टाल संचालकों व अन्य दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और दाह संस्कार करने आने वालों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के विरोध में बुधवार को गंगा सभा आरती समिति, श्री गंगा सेवा समिति, व्यापार मंडल, केवट समाज व अन्य लोगों ने आरती स्थल पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें पहुंचे विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, एडीएम संदीप कुमार व अन्य अधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया। जिसके बाद घाट पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। वहीं, रास्ते पर रखी गई टाल की लकड़ियों को हटवाया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
पालिका और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही श्मशान घाट की भूमि को लेकर चल रहे गतिरोध को समाप्त कराया जाएगा। जिसके तुरंत बाद घाट पर विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। - अंकित कुमार वर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
