फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police men misbehave in mela

Hapur News: दरोगा पर शराब के नशे में अभद्रता करने का आरोप

Wed, 13 Nov 2024 09:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 13 Nov 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
police men misbehave in mela
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार को भाकियू ने कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर सदर थाने में तैनात दरोगा पर शराब के नशे में अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिलाध्यक्ष ने दरोगा को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


सदर सेक्टर प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने मेला क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट लगाए चलाई जा रही दो बाइक पकड़ लीं। जिन्हें छुड़वाने के लिए मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग ठाकुर थाने पहुंचे, जहां दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की। अभद्रता की जानकारी मेले के कैंप कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को मिली, तो हापुड़ जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता अस्थायी थाने पर पहुंच गए। जिन्होंने हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि केवल बाइक छोड़ने के लिए कहने पर शराब के नशे में दरोगा ने अभद्रता की। इस तरह का अमर्यादित व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर अन्विता मौके पर पहुंची, जिनके समझाने और बाइक छोड़ने के बाद कार्यकर्ता और किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed