{"_id":"5887aa544f1c1b3e0fcf3f7b","slug":"police-launched-checking-operations-high-alert-after","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट के बाद पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई अलर्ट के बाद पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार शाम पुलिस मुस्तैद दिखी। शहर में जगह जगह चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी ने टीम के साथ नौचंदी और पदमावती एक्सप्रेस में सघन चेकिंग की। अमर उजाला टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस सतर्कता का जायजा लिया।
विज्ञापन
अतरपुरा चौपला पर अमर उजाला की टीम पहुंची तो पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस कर्मी संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके पेपर व चालकों के लाइसेंस चेक कर रहे थे। कागजात पूर न होने पर वाहनों के चालान काटे जा रहे थे।
विज्ञापन
पक्काबाग चौपले पर पुलिस वाहनों को रोककर उनकी जांच कर रही थी। पुलिसकर्मी यहां पर आने जाने वाहनों को रोककर उनकी सघनता से जांच कर रहे थे। इस दौरान बाइक चालकों पर भी सख्ती बरती गई।
विज्ञापन
मेरठ तिराहे पर वाहनों का दबाव अधिक था। ऐसे में यहां चेकिंग तो नहीं चल रही थी, लेकिन यूपी-100 की कार व टीम मौजूद थी। चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी सतर्कता से वाहनों पर नजर रखे थे।
दिल्ली से हापुड़ पहुंची फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी प्रभारी इंद्रपाल अपनी टीम के साथ हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग कर रहे थे। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग आदि की भी जांच की गई।