फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police launched checking operations High alert after

हाई अलर्ट के बाद पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Wed, 25 Jan 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़ Updated Wed, 25 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
police launched checking operations High alert after
हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार शाम पुलिस मुस्तैद दिखी। शहर में जगह जगह चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी ने टीम के साथ नौचंदी और पदमावती एक्सप्रेस में सघन चेकिंग की। अमर उजाला टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस सतर्कता का जायजा लिया।

विज्ञापन


अतरपुरा चौपला पर अमर उजाला की टीम पहुंची तो पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस कर्मी संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके पेपर व चालकों के लाइसेंस चेक कर रहे थे। कागजात पूर न होने पर वाहनों के चालान काटे जा रहे थे।
विज्ञापन


पक्काबाग चौपले पर पुलिस वाहनों को रोककर उनकी जांच कर रही थी। पुलिसकर्मी यहां पर आने जाने वाहनों को रोककर उनकी सघनता से जांच कर रहे थे। इस दौरान बाइक चालकों पर भी सख्ती बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ तिराहे पर वाहनों का दबाव अधिक था। ऐसे में यहां चेकिंग तो नहीं चल रही थी, लेकिन  यूपी-100 की कार व टीम मौजूद थी। चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी सतर्कता से वाहनों पर नजर रखे थे।


दिल्ली से हापुड़ पहुंची फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी प्रभारी इंद्रपाल अपनी टीम के साथ हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग कर रहे थे। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग आदि की भी जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed