{"_id":"58a1d47f4f1c1b5933d84c7f","slug":"police-in-election-duty-jam-battled-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चुनाव ड्यूटी में, जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चुनाव ड्यूटी में, जाम से जूझा शहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 13 Feb 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
जाम से जूझा शहर
- फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी के कारण सोमवार को एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पूरे दिन शहर के मुख्य मार्गों पर लोग जाम से जूझते रहे। हालात इतने बदतर हो गए कि यातायात प्रभारी और कोतवाली प्रभारी को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन
15 फरवरी को 11 जिलों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की पुलिस की भी ड्यूटी लगी है। इसमें यातायात पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। जिले में एक टीएसआई सहित 39 पुलिस कर्मी तैनात हैं। इनमें से 28 पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन
ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ा तो शहर के प्रमुख चौराहों मेरठ तिराहा, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, फ्रीगंज रोड, गढ़ रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी आरके सिंह और यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने किसी तरह जाम खुलवाया। दरअसल दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी होने के कारण एकाएक वाहनों का दबाव बढ़ गया।
इसके चलते जाम लगा। यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने कहा कि बड़ी संख्या में यातायात पुलिस कर्मी ड्यूटी के लिए बाहर गए हुए हैं। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है।