{"_id":"590759514f1c1bcb3a442444","slug":"police-caught-mawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली होने की आशंका में पुलिस ने पकड़ा मावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली होने की आशंका में पुलिस ने पकड़ा मावा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 01 May 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
मिठाई
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली मावे की सूचना पर हाफिजपुर पुलिस ने दो लोगों को 40 किलो मावे के साथ दबोच लिया। सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मावे के दो नमूने लेकर लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह किसी ने हाफिजपुर पुलिस को सूचना दी कि गांव बड़ौदा सिहानी निवासी दो लोग नकली मावा लेकर हापुड़ के बाजार में बेचने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर हाफिजपुर पुलिस ने दो अलग अलग बाइकों पर जा रहे बड़ौदा सिहानी निवासी दिलशाद और सलमान को पकड़ लिया। दोनों की बाइकों पर बीस बीस किलो मावा लदा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की सूचना खाद्य निरीक्षक सौरभ सोनी को दी। खाद्य निरीक्षक सौरभ सोनी ने मावे के दो नमूने लिये हैं। नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। हालांकि इससे पहले बड़ी मात्रा में नकली मावा पकड़े जाने की सूचना पर हड़कंप की स्थिति रही।
खाद्य निरीक्षक सौरभ सोनी ने बताया कि पुलिस की सूचना पर यह कार्रवाई की गयी। मावे के नमूने जांच के लिए भेज दिये गए हैं।
रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मावा ले जाने वाले दिलशाद व सलमान का कहना है कि उनका मावा पूरी तरह से सही है। नमूने की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।