{"_id":"66e5e8024351cdfe2b03f3a7","slug":"police-busted-transformer-robbery-by-arresting-six-criminals-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103983-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छह बदमाश गिरफ्तार कर पुलिस ने ट्रांसफामर्र लूट का किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छह बदमाश गिरफ्तार कर पुलिस ने ट्रांसफामर्र लूट का किया पर्दाफाश
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ट्रांसफार्मर लूट के आरोपी। संवाद।
पिलखुवा। एसओजी और पिलखुवा पुलिस की संयुक्त टीम ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर 16 दिन पूर्व निर्माणाधीन स्क्रेप फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड को बंधक बना ट्रांसफार्मर लूट के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, ट्रांसफार्मर लूट में प्रयुक्त वाहन और सामान बरामद किये हैं।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि 29 अगस्त की रात को दस बदमाशों ने लाखन गेट के पास निर्माणाधीन स्क्रैप फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड को कमरे में बंदकर परिसर में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से सामान और तार लूट लिए थे। मामले में गाजियाबाद के कविनगर निवासी रिंकू ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसके पर्दाफाश को पुलिस अधीक्षक ने पिलखुवा पुलिस के साथ जिले की एसओजी को भी लगाया था। सीओ ने बताया कि शनिवार को दोनों की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे के पिलर संख्या 20 से रेलवे फाटक की ओर जाने वाले मार्ग से मुजफ्फरनगर के थाना भूड़ के गांव इस्लामाबाद गली निवासी गुलसनव्वर उर्फ गुलसनोवर, थाना मुजफ्फर नगर के गांव बहलना निवासी जोगेंद्र उर्फ जोगिंदर उर्फ टीना, थाना मुजफ्फरनगर के गांव शाहपुर एवं हाल निवासी लोनी गाजियाबाद निवासी नौशाद, मेरठ के थाना लिसाडी गेट के मोहल्ला समर गार्डन निवासी सलमान, चांद और मेरठ के थाना रेलवे रोड मोहल्ला मकबरा अब्बू बजरिया निवासी समीर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, कारतूस, चार चाकू, लूट में प्रयुक्त सामान औजार, तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त केंटर और बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में ट्रांसफार्मर लूट का अपराध स्वीकार किया है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम को रवाना किया गया है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -