{"_id":"6451481ba948dd78990c8884","slug":"police-arrest-two-people-hapur-news-c-30-1-96144-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने 27 अप्रैल की रात मुदाफरा चौकी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक, एक पिस्टल, एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के गांव सोना निवासी सोनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 27 अप्रैल की देर शाम बाइक पर सवार होकर कंपनी से घर लौट रहा था। गांव मुक्तेश्वरा के जंगल में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे की बट से उसके सिर पर वार किया और उससे बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया था।
मंगलवार दोपहर थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ अज्ञात बदमाश गांव मुक्तेश्वरा के जंगल में किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश जिला बुलंदशहर के थाना अगौता के गांव सैंगली निवासी शुभम उर्फ गोलू व मेरठ के थाना गंगानगर के बक्सर निवासी अभिनव उर्फ यश हैं। वर्तमान में शुभम भी गंगानगर के मोहल्ला ईशापुरम में रह रहा है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूछताछ में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।