फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest two accused

Hapur News: बैटरी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Dec 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 22 Dec 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
police arrest two accused
गढ़मुक्तेष्वर। कोतवाली पुलिस ने घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गई बैटरी व चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला सेगेवाला निवासी आकाश ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी थी। जिन्होंने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार की रात उन्होंने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा कर दिया। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे ई-रिक्शा चार्जिंग करने के लिए लगाया, तो बैटरी चार्ज नहीं हुईं। सीट खोलकर देखा तो पता चला कि उसमें लगी चारों बैटरी गायब हैं। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कराई गई। सूचना के आधार पर सोमवार की शाम ठंडी सड़क से रितिक और विशाल निवासी मोहल्ला अहाता बस्तीराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से ई-रिक्शा से चोरी की गई चार बैटरी, दो चाकू बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद, गाजियाबाद, के अलावा गढ़ कोतवाली में विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रितिक पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। बरामद सामान को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed