फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest two accused

Hapur News: लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Feb 2024 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 19 Feb 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
police arrest two accused
सिंभावली। पुलिस ने गश्त के दौरान फर्जी नबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहे दो लुटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी समेत दस्तावेज और चोरी का मोबाइल, बाइक, चाकू बरामद किए है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच गांव टोडरपुर तिराहे पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि जांच में बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि चार दिन पहले उन्होंने गांव माधापुर के निकट पवन त्यागी से 26 सौ रुपये, मोबाइल समेत दस्तावेज लूटे थे। आरोपियों ने अपने नाम ओमदत्त और अवधेश निवासी गांव काकाठेर थाना गजरौला जनपद अमरोहा बताया। जिन्होंने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक को वह अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी नकदी में से 1700 रुपये, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मोबाइल, दो चाकू भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पहले भी गढ़ पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed