फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest two accused

Hapur News: सड़क हादसे से बचने के लिए दी थी बाइक लूट की सूचना

Fri, 07 Nov 2025 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Nov 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
police arrest two accused
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों द्वारा दी गई बाइक लूट की सूचना झूठी निकली। बांके बिहारी मंडप के पास तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे से बचने के लिए युवकों ने पुलिस को लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा कर कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव सरावा निवासी विकास कुमार और नीरज को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों की बाइक को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पांच नवंबर की रात डॉयल 112 पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार युवकों से गांव बड़ौदा हिन्दवान के रास्ते पर रेलवे फाटक से 200 मीटर पहले दो बदमाशों ने पिटाई कर बाइक को लूट लिया। सूचना के आधार डॉयल 112 पुलिस और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरु कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा निवासी शाहरुख जो परतापुर फाटक के पास परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वो अपनी गर्भवती पत्नी रिजवाना के साथ बाइक से सवार होकर घर से सामान लेने के लिए निकला था। जैसे ही वो हाईवे 9 स्थित बांके बिहारी मंडप पर पहुंचे तो विकास ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे उनकी पत्नी रिजवाना घायल हो गई थी। विकास अपने दोस्त नीरज के साथ बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गया था। इसलिए आरोपियों ने बाइक लूट की झूठी सूचना दे दी। लेकिन पुलिस की जांच में मामला खुल गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक भी बरामद कर ली गईहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed