फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest three people

Hapur News: धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में पकड़ी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी

Tue, 02 May 2023 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 02 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
police arrest three people
हापुड़। धौलाना पुलिस ने सोमवार देर रात मसूरी-गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कबाड़ी के गोदाम में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यहां शस्त्र बना रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 19 तमंचे, दो पोनिया बंदूक, नौ अधबने तमंचे, दो पोनिया, एक रिवाल्वर व उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सोमवार रात धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने मुखबिर की सूचना पर मसूरी-गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कबाड़ी के गोदाम में छापा मारा। पुलिस को देखकर यहां मौजूद लोगों ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हथियार तस्कर गांव शेखपुर खिचरा के शहजाद पुत्र जमील, शहजाद उर्फ मुंडरी पुत्र खलील व अफजाल को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गाजियाबाद के विभिन्न थानों में पुलिस मुठभेड, गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अफजाल व शहजाद उर्फ मुंडरी दोनों धौलाना थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। अफजाल के खिलाफ हापुड़ व बुलंदशहर के विभिन्न थानों सात मुकदमे दर्ज हैं। शहजाद उर्फ मुंडरी के हापुड़ के विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले ही शुरू हुई थी फैक्टरी
एसपी ने बताया कि करीब पांच दिन पहले ही आरोपियों ने कबाड़ी के गोदाम में हथियार बनाने शुरू किए थे। पुलिस से बचने के लिए वह कुछ दिनों के अंदर ही अपना ठिकाना बदल देते थे। छह से सात हजार रुपये में तमंचा, आठ से दस हजार रुपये में पोनिया और 15 से 18 हजार रुपये में रिवाल्वर अराजक तत्वों को दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed