फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest thief

Hapur News: पांच दिन पहले हुई चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 15 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
police arrest thief
हापुड़। पिलखुवा पुलिस ने पांच दिन पहले मोहल्ला शुक्लान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 70 हजार रुपये की नकदी व गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार व उनकी टीम ने रोहित उर्फ छोटू निवासी मोहल्ला शुक्लान जटपुरा रोड व दीपांशु निवासी मोहल्ला डबरिया पिलखुवा जिला हापुड़ को जटपुरा रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने मोहल्ला शुक्लान निवासी कल्लन सिंह के घर से आठ व नौ की देर रात नकदी व गहने चोरी कर लिए थे। अगले दिन सुबह को उठने के बाद कल्लन सिंह को इसकी जानकारी हुई थी। इस संबंध में मकान मालिक ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना पुलिस ने आरोपी हिमांशु, अमरीश व रोहन निवासी मोहल्ला शुक्लान को क्रमश: गांव जटपुरा से मोदीनगर रोड, गांव खेड़ा गेट के पास व मोहल्ला लखपत की मंढैया कट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए है। आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed