फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest nine accused

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में नौ बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

Sat, 01 Jun 2024 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 01 Jun 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
police arrest nine accused
हापुड़। थाना धौलाना, देहात व बाबूगढ़ पुलिस की शुक्रवार की देर रात चेकिंग के दौरान चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन घायल समेत नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से चोरी का सामान, अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी व कैंटर बरामद हुई है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना धौलाना पुलिस शुक्रवार की देर रात सिवाया रजवाहे की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक कैंटर को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर कैंटर से उतरकर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घेराबंदी कर घायल समेत पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान फरमान उर्फ सोहेल (घायल), नौशाद, सरफराज व नदीम निवासीगण मोहल्ला किशनगंज छप्पर वाली मस्जिद पिलखुवा और आदिल निवासी गांव फरीदनगर के मोहल्ला तेलियान थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी एसी, फ्रिज, बिजली तार, बैटरी, अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त कैंटर बरामद हुई है।
विज्ञापन


वहीं, थाना बाबूगढ़ पुलिस की चेकिंग के दौरान बनखंडा नहर पटरी के पास बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक घायल बदमाश फुरकान निवासी मोहल्ला किशनगंज बिलाल मस्जिद के पास पिलखुवा व अरमान निवासी मोहल्ला सद्दीकपुरा छप्पर वाली मस्जिद के पास पिलखुवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध असलाह व बाइक बरामद की। थाना देहात पुलिस की चेकिंग के दौरान ततारपुर मोड पर स्कूटी सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गांव के रास्ते पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एक घायल समेत दो बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों की पहचान जुल्फिकार उर्फ जुल्लू (घायल) निवासी गांव चिरोड़ी जिला गाजियाबाद व जावेद निवासी मोहल्ला घासमंडी रमपुरा पिलखुवा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से अवैध असलाह व स्कूटी बरामद की गई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने थाना धौलाना, कोतवाली हापुड़ नगर व थाना खरखौदा में कई चोरी की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed