{"_id":"696131d6ffd1f82fa809a839","slug":"police-arrest-five-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135373-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सात दिन पूर्व कंपनी में चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सात दिन पूर्व कंपनी में चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
Fri, 09 Jan 2026 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने सात दिन पहले औद्योगिक क्षेत्र स्थित सर्वोकॉन कंपनी में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ 618 किलोग्राम तांबा, नकदी, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, चोरी करने के उपकरण व अवैध असलाह बरामद किए हैं।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान व उनकी टीम ने मुस्ताक उर्फ मुस्ते, शमशाद व अनुज निवासी गांव शादीपुर जिला गौतमबुद्धनगर, आसिफ व उस्मान उर्फ भूरे निवासी गांव कलछीना जिला गाजियाबाद को पूठ्ठी मोड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी तीन जनवरी की देर रात में निर्माणाधीन सर्वोकॉन कंपनी की प्लास्टिक शेड उखाड़कर यहां से करीब 650 किलोग्राम तांबे के बंडल ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर फरार हो गए थे।
पांच जनवरी को कंपनी में पहुंचने पर कंपनी कर्मचारी जगमोहन तोमर को घटना की जानकारी हुई थी। इस संबंध में उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपियों में से आरोपी मुस्ताक उर्फ मुस्ते घटना का मास्टरमाइंड व आसिफ हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। आरोपी मुस्ताक ने तांबे के बंडलों को अपने घर पर रखा था। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने इससे पहले गांव कंदौला के जंगल में स्थित तीन ट्यूबवैलों से मोटर चोरी कर फरार हो गए थे। आरोपियों ने तीन मोटर बेच दी थीं। इन्हें बेचने से प्राप्त हुए रुपयों में 7500 रुपये बरामद हुए हैं। पांचों आरोपियों पर थाना धौलाना में करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं।