{"_id":"696fbc821048a56065069154","slug":"police-arrest-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135975-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अवैध रूप से पटाखे तैयार और भंडारण करने का आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अवैध रूप से पटाखे तैयार और भंडारण करने का आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
Tue, 20 Jan 2026 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़। थाना पुलिस ने कुचेसर चौपला फतेहपुर स्थित किराये के मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से पटाखे तैयार कर उनका भंडारण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 200 किलोग्राम गन कॉटन पाउडर, दो हजार गन कैंडल, 27 बंडल खाली खोखा व पटाखे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर शाम कुचेसर चौपला फतेहपुर स्थित राहुल के किराये के मकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने मकान से नदीम निवासी मोहल्ला फरुखनगर शान मस्जिद के पास थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से छह हजार रुपये प्रतिमाह मकान को किराये पर लेकर अपने तीन साथियों नाजिम, शाहरुख व जुबैर के साथ अवैध पटाखे बनाकर उनका भंडारण कर रहे थे, जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके तीनों साथी खाना लाने के लिए कमरे से बाहर गए थे। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ पटाखे बनाने का माल अपने मोहल्ले से ही लाकर इस मकान में लाकर रखा था। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम फरार आरोपी नाजिम, शाहरुख व जुबैर की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -