फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest accused

Hapur News: इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ कफ सीरप सप्लाई करने वाला आरोपी दबोचा

Sat, 01 Jun 2024 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 01 Jun 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
police arrest accused
हापुड़। प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सीरप की दूसरे प्रदेशों में कालाबाजारी का एक और मामला प्रकाश में आया है। एक साल पहले इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ करीब 70 लाख के फेंसेडिल कफ सीरप को पश्चिम बंगाल की जीएसटी विभाग की टीम ने पकड़ा था। लेकिन आरोपी सऊदी अरब में रह रहे अपने भाई का ड्राइविंग लाइसेंस सौंपकर फरार हो गया। अब हाफिजपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शनिवार को पश्चिम बंगाल के जिला उत्तरी दिनाजपुर के थाना रायगंज की पुलिस टीम जिले में पहुंची थी। थाना हाफिजपुर पुलिस के साथ टीम ने घुंघराला गांव में दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने यहां से आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बिलाल वर्ष 2023 में कंटेनर में एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कंपनी के सामान के साथ फेंसेडिल कफ सीरप छिपाकर तस्करी के इरादे से थाना राजगंज क्षेत्र में पहुंचा था। जहां जीएसटी की टीम ने चेकिंग के लिए कंटेनर को रोका था। उस दौरान अपने भाई का ड्राइविंग लाइसेंस टीम को दे दिया और फरार हो गया। जांच के बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना रायगंज में मुकदमा दर्ज किया। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन


30 हजार के लालच में फंसा आरोपी
पुलिस के अनुसार बिलाल कंटेनर चलाकर सामान सप्लाई करने का काम करता है। जबकि उसका भाई शोएब पिछले तीन वर्षों से सउदी अरब में रह रहा है। 17 नवंबर 2023 को बिलाल अपने कंटेनर में गाजियाबाद के मसूरी से बिजली के उपकरण लोड कर पश्चिम बंगाल जाने के लिए रवाना हुआ था। लेकिन कुछ लोगों द्वारा 30 हजार रुपये का लालच देने के चक्कर में वह मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा और यहां से सामान के साथ कफ सीरप को भी लोड कराकर कंटेनर को सील करा लिया। इसके बाद वह माल की सप्लाई लेकर पश्चिम बंगाल के जिला उत्तरी दिनासपुर के थाना रायगंज क्षेत्र के लिए रवाना हो गया। लेकिन 26 नवंबर 2023 को टीम ने जांच में माल पकड़ लिया और आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




न्यायालय से मांगी आरोपी की रिमांड
आरोपी अपने भाई के नाम से मुकदमा दर्ज कराकर फरार हो गया था। तभी से लगातार पश्चिम बंगाल पुलिस बिलाल के भाई शोएब को तलाश कर रही थी, जो सऊदी अरब में नौकरी करता है। शनिवार को थाना रायगंज में तैनात उपनिरीक्षक तापस कुमार बसाक अपनी टीम के साथ हापुड़ पहुंचे और थाना हाफिजपुर पुलिस से संपर्क किया। टीम ने उस दौरान का वीडियो फुटेज दिखाया, जिसके बाद हाफिजपुर पुलिस को मामले में शक हुआ और सही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले जाने के लिए टीम ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय की अनुमति के बाद टीम आरोपी को अपने साथ लेकर वापस लौट गई है।




दूसरे आरोपियों की तलाश में जुटी टीम

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद टीम उससे पूछताछ करेगी। पूछताछ में उसने बताया कि वह 25 से 30 हजार के लालच में इस प्रकार तस्करी करता था। इससे पहले वह कितनी बार इस प्रकार कफ सीरप ले जा चुका है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। टीम को आशंका है कि यहां से कोडिन युक्त कफ सीरप पश्चिम बंगाल और वहां से बंगलादेश व अन्य देशों को सप्लाई होता है। आरोपी से पूछताछ के बाद अब टीम इस पूरे मामले से जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed