{"_id":"56fff6f04f1c1be678f00225","slug":"ply-board-factory-raging-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में लगी भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के पटना गांव स्थित सपा नेता की प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में शनिवार तड़के शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। उसमें रखा करीब ढाई करोड़ का माल जल गया।
विज्ञापन
आग को बुझाने में हापुड़ समेत आसपास के जिलों से मंगाई गई फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को सात घंटे लग गए। इससे पहले दमकल गाड़ियों के देर से पहुंचने पर व्यापारियों और पुलिस में झड़प भी हुई।
विज्ञापन
मोहल्ला पन्नापुरी निवासी संजय गर्ग सपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष हैं और सपा के सक्रिय सदस्य भी हैं। उनकी पटना गांव में प्लाईबोर्ड बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे के आसपास फैक्ट्री में शार्ट सर्किट हो गया।
विज्ञापन
फैक्ट्री में रखी प्लाई बोर्ड ने आग पकड़ ली। साढ़े चार बजे किसी ने संजय गर्ग को फोन कर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी। वह तुरंत फैक्ट्री पहुंचे। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर चुकी थी। अग्निकांड से फैक्ट्री की करीब 10-12 फुट ऊंची दीवार भरभराकर नीचे गिर गई थी।
फैक्ट्री में रखे लकड़ी सुखाने के गोदाम को भी आग ने चपेट में ले लिया था। दीवारें भी आग की वजह से फट गई थी। सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची। बेकाबू आग को देखकर दमकलकर्मियों ने गाजियाबाद, नोएडा, गढ़, बुलंदशहर और मोदीनगर की छह दमकल गाड़ियां भी बुलवा ली।
इन गाड़ियों को हापुड़ पहुंचने में तीन घंटे लग गए। इससे कई व्यापारी भड़क गए और पुलिस व दमकल कर्मियों से नोकझोंक हुई। व्यापारी नेता और आईआईए के चेप्टर चेयरमैन अमन गुप्ता ने बताया कि आग की सूचना के बाद भी दमकल गाड़ियों को बुलाने में देरी क्यों की गई। समय रहते गाड़ियां आ जाती तो शायद इतना बड़ा नुकसान न होता।
व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि बाहर से आने वाली दमकल गाड़ियों की लेटलतीफी से फैक्ट्री का अधिकांश सामान जल गया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। फिलहाल फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में सात घंटे लग गए। संजय गर्ग ने करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये का नुकसान बताया है।
आग ने फैक्ट्री परिसर में खड़ी एक बाइक को भी चपेट में ले लिया था। जब दमकल कर्मियों ने उस पर काबू पाया, तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर बुकार हो चुकी थी।
सपा नेता संजय गर्ग ने बताया कि जिस फैक्ट्री में शनिवार तड़के अग्निकांड हुआ है, उस फैक्ट्री में करीब डेढ़ साल पहले भी कच्चे माल में आग लग गई थी। अग्निकांड में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था।
फैक्ट्री में मशीन चलाने वाले मजदूर थोड़ी दूरी पर ही सो रहे थे। जब आग की लपटें और धुआं देखकर मजदूरों को गर्मी का एहसास हुआ तो वह भागे और फैक्ट्री के बाहर आकर शोर मचाया।
सपा नेता की प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में लगी भीषण आग को बुझाने में जिन जिलों से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं, उन जिलों की हापुड़ से दूरी 35 किमी से अधिक नहीं है। फिर भी इन गाड़ियों को यहां पहुंचने में तीन घंटे से भी अधिक का समय लग गया।
दमकल गाडियों के चालक रास्ता न भूले, इसलिए पुलिस ने हाईवे पर पुलिसकर्मी तैनात किए थे। दमकल गाड़ियां समय पर आ जातीं तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। पटना गांव स्थित प्लाईबोर्ड फैक्ट्री के मालिक संजय गर्ग को सुबह साढ़े चार बजे सूचना मिली थी।
उन्होंने आग लगने की सूचना हापुड़ दमकल केंद्र को दी थी। इसके बाद भी दमकलकर्मी कर्मियों एक घंटे बाद गाड़ी लेकर फैक्ट्री पहुंचे और उसका पानी मात्र 10 मिनट में खाली हो गया।
दमकल विभाग ने बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद की छह अन्य दमकल गाड़ियों को बुलवाने के लिए मैसेज किया। देहात पुलिस को हाईवे-24 पर ततारपुर मोड़ के पास खड़ा किया गया था ताकि दमकल वाहनों के चालकों को रास्ता बताया जा सके। इसके बाद भी गाड़ियों को फैक्ट्री पहुंचने में तीन घंटे लग गए।