फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pledge taken to increase greenery by planting 1000 trees

Hapur News: 1000 पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pledge taken to increase greenery by planting 1000 trees
कलक्ट्रेट में पौधरोपण करती डीएम व सीडीओ। संवाद
पिलखुवा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। नगर पालिका परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शैलेश फार्म, चंडी रोड पार्क सहित विभिन्न स्थानों और घर-घर पहुंचकर 1000 पौधे रोपे।
विज्ञापन

सभासद एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अंशुल मित्तल ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली को देखते हुए बड़े स्तर पर पौधारोपण कराया गया है। पौधे लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण करना भी उतना ही जरूरी है। आने वाले दिनों में भी पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। अभियान में ईओ इंद्रपाल सिंह, विश्व प्रकाश शर्मा और नगर पालिका की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

वहीं, प्राथमिक विद्यालय सिखेड़ा नंबर-एक में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम प्रधान अब्बास मस्तान और सुशील कुमार ने लीची, बोगनवेलिया और पापड़ी के पौधे लगाए। सुशील कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में लगे पौधों की नियमित देखभाल भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में पौधारोपण और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. निशा गर्ग, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि शर्मा, डॉ. प्रीति कौशिक और स्वयंसेविकाओं ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed