{"_id":"588631a74f1c1ba333cf4037","slug":"please-come-polling-identify-their-strengths-take","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आओ चलो करें मतदान, अपनी ताकत लो पहचान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आओ चलो करें मतदान, अपनी ताकत लो पहचान’
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत किछौछा के अध्यक्ष उपचुनाव में रविवार को मतदान करने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेकानंद पब्लिक स्कूल और मारवाड़ इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सोमवार सुबह मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शहर में रैली निकाली। इस दौरान स्टूडेंट्स ने लोगों से वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब दस बजे मारवाड़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। रेलवे रोड, मोहल्ला मंडी से होते हुए रैली वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थी आओ चलो करें मतदान, अपनी ताकत लो पहचान, दो मिनट वोट के लिए जैसे नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदाताओं को वोट का महत्व भी बताया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य राजेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान दिवस पर अपना वोट अवश्य डालें। वोट नहीं डालना किसी समस्या का समाधान नहीं है। रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक भी मौजूद रहे।
विवेकानंद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नरेंद्र चौधरी ने कहा कि हम सभी को अपने अमूल्य मत का प्रयोग करना चाहिए ताकि देश का विकास हो सके।
रैली में स्टूडेंट्स मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर चल रहे थे।
रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर रसूलपुर रोड, स्याना रोड, रेलवे रोड से होते हुए कुचेसर रोड चौपला स्थित सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर समाप्त हुई। इस दौरान नेत्रपाल ठेकेदार, सुमित कसाना, मोहित, अमित चौधरी, सचिन हूण, रविंद्र आदि मौजूद रहे।