फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pilkhuwa's Shiva temple caught fire under suspicious circumstances

Hapur: संदिग्ध परिस्थितियों में पिलखुवा के शिव मंदिर में लगी आग, पुजारी की मौत; पूरे इलाके में अफरातफरी

Sat, 08 Apr 2023 10:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Apr 2023 10:24 PM IST
सार

शनिवार की देरशाम मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें मंदिर के पुजारी की झुलसकर मौके पर मौत हो गई। आग को देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

विज्ञापन
Pilkhuwa's Shiva temple caught fire under suspicious circumstances
शिव मंदिर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिलखुवा के देहपा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार देर शाम आग लग गई, जिसमें मंदिर के पुजारी की झुलसकर मौके पर मौत हो गई। पुलिस और प्रशासनीक अधिक मौके पर पुहंच कर जांच में जुटे है। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन


थानांतर्गत क्षेत्र का गांव देहपा मुस्लिल बाहुल्य है। मान्यता है कि यहां सैकड़ो वर्ष पूर्व किसान के खेत में हल चलाते समय शिवलिंग निकले थे। इस मंदिर पर पर प्रति वर्ष हजारों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार समेत अन्य स्थनों से गंगाजल लाकर चढ़ाते है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की मनोकाना पूरी होती है। मंदिर पर पिछले चालीस वर्ष से उत्तराखंड के छोटू नाथ महंत पूजा पाठ का काम करते हैं। 
विज्ञापन


शनिवार की देरशाम मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें मंदिर के पुजारी की झुलसकर मौके पर मौत हो गई। आग को देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। आग पर जग तक काबू पाया गया तब तक पुजारी की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण साजिश के तहत आग लगाना और पुजारी की हत्या करने की आशंका जता रहे है। मुस्लिम बाहुल्य गांव होने के कारण पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि आग संदिग्धि परिस्थितियों में लगी है, पुजारी का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुजारी की मौत के सही कारणों का पता चलेगा। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed