फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pilkhuwa palika collect tax

Hapur News: पालिका का 19 हजार बकायेदारों पर 80 लाख बकाया

Sat, 23 Mar 2024 09:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 23 Mar 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
pilkhuwa palika collect tax
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद का उपभोक्ताओं पर 80 लाख रुपये से अधिक का भवन, जलकर और सीवर का टैक्स बकाया है। पालिका के अधिकारियों ने बकायेदारों को नोटिस भेजकर टैक्स जमा करने के लिए कहा है। 31 मार्च तक टैक्स जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद में अंतर्गत करीब साढ़े 19 हजार सीवर, भवन एवं जलकर के उपभोक्ता हैं। इसमें से करीब 5200 उपभोक्ता व्यावसायिक भी शामिल हैं। अभिलेखों के अनुसार करीब डेढ़ हजार उपभोक्ताओं पर 80 लाख से अधिक का टैक्स का बकाया है। बकाया की वसूली के लिए पालिका ने फरवरी माह में प्रत्येक मोहल्ले में शिविर भी लगाए थे। इसके बावजूद भी बकायेदारों द्वारा टैक्स जमा नहीं कराया गया।
विज्ञापन


पालिका के कर अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि बकायेदारों को नोटिस भेजकर 31 मार्च तक बकाया भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। समय अवधि में बकाया भुगतान न करने वाले उपभेक्ताओं के खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed