{"_id":"64971d96ac21916605001174","slug":"pharmacist-protest-in-hospital-hapur-news-c-135-1-hpr1001-492-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सरकारी अस्पतालों के फार्मासिस्टों ने दो घंटे रखी हड़ताल, नहीं बांटी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सरकारी अस्पतालों के फार्मासिस्टों ने दो घंटे रखी हड़ताल, नहीं बांटी दवा
Sat, 24 Jun 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। डिप्लोमा फार्मासिस्ट गजेटेड ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को सरकारी अस्पतालों के फार्मासिस्टों ने मांग पूरी नहीं होने पर दो घंटे की हड़ताल रखी। ऐसे में सुबह मरीजों को दवाएं नहीं मिली, आठ से दस बजे तक मरीज भटकते रहे। पदाधिकारियों ने सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जीपी गौतम ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश में लू को लेकर अलर्ट है, बलिया समेत कई जिलों में मौत भी हो रही हैं। लेकिन स्थानांतरण कर फार्मासिस्टों का हौसला तोड़ा जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री नीरज सैनी व अनुज त्यागी ने कहा कि प्रदेश में लू को लेकर अलर्ट है। चिकित्सक और फार्मासिस्ट अस्पतालों में व्यवस्था बना रहे हैं। लेकिन अब स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में व्यवस्थाएं बिगड़ जाएंगी। शासन इस पर ध्यान दे और स्थानांतरण प्रक्रिया को बंद करे।उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही है। लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हो रही। नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। निजीकरण का एसोसिएशन लगातार विरोध कर रही है। इन समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर शनिवार सुबह आठ बजे फार्मासिस्टों ने हड़ताल कर दी। दो घंटे तक मरीजों को दवाएं नहीं मिली, वह भटकते रहे। हालांकि आपातकाल की सेवाओं को सुचारू रखा गया। सीएचसी के बाहर फार्मासिस्टों ने प्रदर्शन किया। सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठाई। इस मौके पर जीपी गौतम, वाईएन सचान, डीपी पालीवाल, अमित त्यागी, नीरज मलिक, भारतेंदू, सीमा सिंह, नीलम सचान, अरविंद त्यागी, जितेंद्र मलिक, उमेश चंद, योगेश, शिव शंकर, देवीराम, लोकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।