फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   PG's online examination of 'third eye' in JD

‘तीसरी आंख’ की जद में होगी पीजी की ऑनलाइन परीक्षा

Sat, 08 Apr 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 08 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
PG's online examination of 'third eye' in JD
परीक्षा - फोटो : demo pic

विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में एमए, एमफिल और पीएचडी की ऑनलाइन परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने का दावा किया जा रहा है। इसके पीछे कारण परीक्षा पर पैनी नजर को बताया जाता है।

   दरअसल ऑनलाइन परीक्षा तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरे) की जद में कराने की तैयारी की जा रही है।  इसके लिए प्रत्येक सेंटर और उम्मीदवार की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम लगाया जाएगा। गौरतलब है कि डीयू पहली बार पीजी स्तर की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली यूनिवर्सिटी बीते साल से पीजी स्तर पर डीयू एंट्रेस टेस्ट (डीयूईटी) आयोजित कर रहा है। बीते साल प्रशासन ने  बाहर के छह शहरों में पीजी कोर्सेस के लिए ऑफ लाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस बार लगभग 18 शहरों ( वाराणसी, चंडीगढ़, जम्मू, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, मुंबई, बैंगलुरु, भोपाल, भुनवेश्वर, कोलकाता, चैन्नई, गुहाटी, हैदराबाद, जयपुर, नागपुर, पटना, रांची और त्रिवेंद्रम) में यह ऑनलाइन परीक्षा होगी।

इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रही परीक्षा के लिए प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। लिहाजा सेंटरों पर कड़ी नजर रखने के लिए सीसीटीवी से निगरानी करने का फैसला किया   गया है।

बाहरी एजेंसी के सहयोग से यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होनी है, ऐसे में एजेंसी की जिम्मेदारी होगी कि इस परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरी की व्यवस्था हो। यह कैमरे भी ऐसे होंगे जिससे कि हर एक उम्मीदवार पर आसानी से नजर रखी जा सके।


प्रशासन का मानना है कि इससे गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। गौरतलब है कि दो घंटे की ऑनलाइन परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। ऑनलाइन परीक्षा सुबह 8 से 10, दोपहर 12 से 2 और शाम चार बजे से छह बजे तक तीन शिफ्टों में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed