{"_id":"665ca90a5a62d853a507ba24","slug":"person-attacked-with-iron-rod-and-stick-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111196-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: व्यक्ति पर लोहे की रॉड व डंडे से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: व्यक्ति पर लोहे की रॉड व डंडे से हमला, घायल
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में परचून की दुकान से सामान लेने जा रहे व्यक्ति पर दो सगे भाइयों ने लोहे की रॉड व डंडे से हमला कर दिया। इसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि 31 मई को शाम करीब पौने पांच बजे वह गांव स्थित परचून की दुकान से सामान लेने जा रहा था। जैसे ही वह दुकान के पास पहुंचा तो रास्ते में गांव के ही धल्लू उर्फ दीपक व लाला ने रोक और गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड व डंडे से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद थाने पहुंचकर उसने लिखित तहरीर दी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।