{"_id":"592ede234f1c1bfb6ebdaf2b","slug":"people-will-get-the-help-of-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो महीने बाद लोगों को मिलेगी सीएचसी की सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने बाद लोगों को मिलेगी सीएचसी की सौगात
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 31 May 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा शहर सहित आसपास के गांवों के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही लोगों को पिलखुवा में सीएचसी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। पबला रोड पर बन रही सीएचसी का निर्माण लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है।
विज्ञापन
शेष निर्माण दो महीने के अंदर पूरा होने के बाद मरीजों को हापुड़ और गाजियाबाद जाने से छुटकारा मिल जाएगा। वर्तमान में यहां के लोगों को पीएचसी की सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
एक साल पूर्व पिलखुवा के लोगों की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सीएचसी का निर्माण कराने का प्लान बनाया था। शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद पांच करोड़ अस्सी लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद पबला रोड पर सीएचसी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब सीएचसी का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। सीएचसी के चालू होने के बाद शहर सहित आसपास के गांवों के हजारों मरीजों को यहां एक्सरे,
अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें हापुड़, गाजियाबाद जाने से छुटकारा मिलेगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीन शर्मा ने बताया कि पांच करोड़ अस्सी लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीएचसी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
कुछ कार्य शेष हैं जिसे पूरा करने के लिए निर्माण कंपनी ने दो महीने में पूरा होने के दावे किए हैं। दो महीने बाद यहां के लोगों को सीएचसी की सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें हापुड़, गाजियाबांद इलाज कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।