{"_id":"578267aa4f1c1bca497fa9c5","slug":"people-stung-by-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से तिलमिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से तिलमिलाए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Jul 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमस भरी गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार दोपहर हुई दो घंटे की कटौती से नगरवासी तिलमिला उठे। बिजली के साथ ही पानी न मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कंट्रोल रूम से कटौती की गई थी।
विज्ञापन
इन दिनों उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में बिजली भी आंख मिचौली का खेल खेलने लगी है। आए दिन लखनऊ कंट्रोल रूम से घंटों कटौती की जा रही है। ऐसे में शहरवासियों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे कंट्रोल रूम से अघोषित कटौती कर दी गई। इससे नगर की आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को पानी किल्लत भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान लोगों ने बिजलीघरों पर फोन किया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे उपभोक्ताओं में गुस्सा है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश ने बताया कि यह कटौती कंट्रोल रूम से की गई थी। लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। जितनी आपूर्ति मिल रही, उतनी नगरवासियों को दी जा रही है।