{"_id":"58c196774f1c1b0f3bdc466b","slug":"people-shouting-not-changing-shabby-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर तार नहीं बदलने पर भड़के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तार नहीं बदलने पर भड़के लोग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जर्जर तार नहीं बदलने से परेशान गढ़ी मोहल्ला के लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार दोपहर फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर बिजली घर के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने बताया कि मोहल्ले से गुजर रहे बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। कई बार तार टूटकर गिरने से हादसा हो चुका है। इससे पहले भी कई बार जर्जर तार बदलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
जल्द जर्जर तार बदलने चाहिए ताकि मोहल्ले के लोगों को परेशानी न हो। प्रदर्शन करने वालों में मान सिंह, हरबीर, मुकेश, तेजपाल, दिनेश्, राहुल, अवधेश, गीता, शिवा, आरती, राजा, मनोज, विकास, कमल और रविंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि जल्द मामले की जानकारी कर लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।