फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People see the water raging blood.

खून जैसा पानी देख भड़के लोग

Wed, 01 Feb 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 01 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
People see the water raging blood.
खून जैसा पानी - फोटो : अमर उजाला

शहर के पुरा मोहल्ले में बुधवार सुबह सप्लाई में खून जैसा पानी देख हड़कंप मच गया। एक-दूसरे के घरों से होते हुए सूचना जब पूरे मोहल्ले में फैली तो लोग सड़कों पर आ गए। गुस्साए लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने पाइप लाइन में लीकेज की बात कही, लेकिन पानी का रंग क्यों बदल गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका। बुधवार सुबह पिलखुवा के पुरा मोहल्ला में सप्लाई से खून जैसा पानी आने लगा। खून जैसा पानी देख लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और नगर पालिका के खिलाफ हंगामा करने लगे। गुस्साए लोगों ने कहा कि पानी बिल्कुल खून की तरह था। ऐसा लगता है जैसे आसपास कहीं कट्टीघर का गंदा पानी टंकियों में मिल गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद टूटी पाइप लाइन को ठीक किया। देेर शाम लोगों को पीने योग्य पानी मिल सका। हंगामा करने वालों में सीमा देवी, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, विमला, मुकेश, राजेंद्र अग्रवाल, धर्मेश जौहर, सुरेेश कोरी, सलीम, अमित, बब्बू, देवेंद्र शामिल रहे।


इस संबंध में पालिका जलकल लिपिक जयशिव ने बताया कि पाइप लाइन लीक हो गई थी। इसकी वजह से घरों में थोड़ी देर के लिए गंदा पानी आया था। पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया है। पानी का रंग कैसे बदला, इसकी जानकारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed