फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People dance to traditional songs.

देर रात तक पारंपरिक गीतों पर थिरकते रहे लोग

Fri, 13 Jan 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 13 Jan 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
People dance to traditional songs.
लोहड़ी का जश्न - फोटो : अमर उजाला

शहर की पंजाबी बस्तियां शुक्रवार देर रात तक लोहड़ी के जश्न में डूबी रहीं। कहीं बेटे की शादी तो कहीं बेटे के जन्म की खुशी में लोहड़ी का जश्न मनाया गया। लोहड़ी जलाकर लोग पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरके।

विज्ञापन


शाम ढलते ही घर-आंगन में लोहड़ी जलाई गई। ढोल-नगाड़ों और पंजाबी पॉप की धुनों पर लोग खूब थिरके। भंगड़ा और गिद्दा ने ऐसा रंग जमाया कि जश्न में पहुंचा हर शख्स झूमने पर मजबूर हो गया।
विज्ञापन


पंजाबी कॉलोनी हो या कलेक्टर गंज, रघुवीर गंज, केलसन कॉलोनी, अतरपुरा, प्रेमपुरा, शिवपुरी या राजेंद्र नगर, हर जगह गीत-संगीत की धूम रही। लोगों ने घर-आंगन में लोहड़ी जलाई और पारंपरिक गीत गाते हुए उसकी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिक्रमा की और रेवड़ी, गजक, मूंगफली, मक्के के लावे आदि से भोग लगाया गया। घर-परिवार व गली-मोहल्ले के सभी लोगों को लोहड़ी की प्रसाद वितरित की गई। इसके अलावा कुछ घरों में लोहड़ी के मौके पर पार्टी का भी आयोजन किया गया।

कोठी गेट इलाके की लक्ष्मण गली में लोहड़ी उत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। दिन छिपते ही वहां की रौनक देखने लायक थी। बताते हैं कि जिन परिवारों में शादी होती है या किसी बच्चे का जन्म होता है, वहां लोहड़ी धूमधाम से मनायी जाती है।

नगर सहित समूचे क्षेत्र में शुक्रवार को पंजाबी समुदाय ने धूमधाम से लोहड़ी मनाई। विभिन्न स्थानों पर गिद्दा और भंगड़ा की धूम रही। संवत वर्ष में सुख-शांति, कारोबार में खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की गई।

रात को लोहड़ी जलाकर पारंपरिक गीतों पर महिला, पुरुष और बच्चे जमकर थिरके। मक्के का लावा, रेवड़ी और मूंगफली बांटकर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मुख्य कार्यक्रम सिंभावली शुगर मिल परिसर में हुआ।


इसमें महाप्रबंधक करनसिंह, सीनियर मैनेजर दिनेश शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक सुधीर कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा गढ़, चौपला, मुकीमपुर, भगवंतपुर समेत गंगा खादर से जुड़े पंजाबी समुदाय के कृषि फार्मों में भी लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed