{"_id":"5888cf2a4f1c1b380fcf47ff","slug":"people-are-being-fought-among-themselves-the-ruling-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को आपस में लड़ा रहीं हैं सत्ताधारी पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को आपस में लड़ा रहीं हैं सत्ताधारी पार्टियां
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 25 Jan 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
other
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सत्ताधारी पार्टियों ने सर्वसमाज को गुमराह कर सत्ता पर कब्जा तो कर लिया, लेकिन विकास और समाज उत्थान के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाया जा रहा है।
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी बुधवार को बुलंदशहर रोड स्थित ग्रीन वैली में भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूबे में जब-जब बसपा की सरकार बनीं है, समूचे प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास की गंगा बही है।
विज्ञापन
वर्तमान सत्ताधारी पार्टियों के राज में भ्रष्टाचार, लूट, डकैती, बलात्कार, मर्डर जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मुजफ्फरनगर व डासना कांड की याद दिलाई।
विज्ञापन
मुख्य जोन कोआर्डिनेटर प्रदीप भारती, गंगाशरण बब्लू, संतराम, जोन कोआर्डिनेटर तिलक चौधरी ने कहा कि जब-जब मुस्लिम और दलित समाज एक हुआ है, तब-तब राजनीतिक क्षेत्र में बदलाव आए हैं।
बसपा प्रत्याशी श्रीपाल सिंह ने कहा कि जनता अब सपा और भाजपा के शासन से त्रस्त हो चुकी है। लोग बदलाव चाह रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुटता का आह्वान कर, पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार का आह्वान किया।
इस दौरान सपा एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोज व भाजपा कार्यकर्ता नन्नू सिंह भाईचारा सम्मेलन के दौरान बसपा में शामिल हो गए। बसपाईयों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष किरनपाल सिंह, अजय सिंह जयंत, हाजी शाहिद अखलाक, प्रहलाद त्यागी, अली मुर्तजा, हाजी शबिल, डा.एके खान, डा.श्याम, डा.नरेंद्र केन,आदेश कुमार गुड्डू आदि मौजूद रहे।