{"_id":"572b62d14f1c1b4c625ccf78","slug":"people-against-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव पर भड़के लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव पर भड़के लोग, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 05 May 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला गढ़ी में जलभराव की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला गढ़ी में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार सुबह फूट गया। मोहल्लावासियों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे मोहल्ला गढ़ी के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने जलभराव की समस्या से परेशान होकर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने बताया कि कई माह से मोहल्ला गढ़ी की जर्जर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। नालियां टूटी पड़ी हैं। इस कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व में समस्या का समाधान करने की मांग की जा चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। उधर, ईओ का कहना है कि मामले की जानकारी कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र कोरी, राकेश, राजपाल, गिरिवर, राजेश, प्रदीप, ललित, मनोज, कल्लू, ब्रह्मपाल शामिल रहे।