{"_id":"57f510394f1c1b940a27042a","slug":"people-accused-kejriwal-effigy-and-om-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुस्साएं लोगों ने जलाया केजरीवाल व ओमपुरी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साएं लोगों ने जलाया केजरीवाल व ओमपुरी का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 05 Oct 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
जलाया केजरीवाल व ओमपुरी का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता ओमपुरी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय सैनिकों पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से युवाओं में रोष व्याप्त है। इसके विरोध में बुधवार को युवाओं ने एसएसवी पीजी कालेज के बाहर आतंकवाद, केजरीवाल व ओमपुरी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
बुधवार को समाजसेवी विकास दयाल के नेतृत्व में दर्जनों युवा एसएसवी पीजी कालेज के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। विकास दयाल ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने उड़ी हमले का बदला लेकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन
इसके बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व ओमपुरी भारतीय सेना पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्हें भारतीय सैनिकों से माफी मांगनी चाहिए। छात्र हिमांशु, अरुण, सचिन त्यागी, अरुण दयाल, सचिन दयाल,
विज्ञापन
रवि दयाल आदि ने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। देश के सभी युवा आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, केजरीवाल व ओमपुरी का पुतला दहन किया।
इस मौके पर देवेन्द्र, संदीप, यशपाल, विराज सिंह, रविश, तेजवीर सिंह, नीरज त्यागी, आजाद, आशीश गौतम, हिमांशु, शिवम कुमार, अंकुश कुमार, अंकुर सिंह, रोहित कश्यप, नितिन कुमार, आकाश, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।