{"_id":"582893dc4f1c1bf47eb3c7ce","slug":"passenger-trains-are-slowdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की रफ्तार थमने से यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की रफ्तार थमने से यात्री हो रहे परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Demo Pic
सर्दी के मौसम में नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में ट्रेनों की रफ्तार मानों थम सी गई है। नौचंदी एक्सप्रेस सहित प्रमुख ट्रेन काफी देरी से हापुड़ पहुंची। जिस कारण दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मजबूरन यात्रियों को बसों से सफर करने को विवश होना पड़ा। रविवार को इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची।
विज्ञापन
इसके अलावा इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची। रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे लेट हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा पदमावत एक्सप्रेस 20 मिनट, ऊना हिमाचल एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से हापुड़ पहुंची। जबकि इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से आई।
ट्रेन लेट होने की वजह से बसों में सफर करके यात्री अपने गत्वयं को रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि पीछे से ही ट्रेन लेट चल रही है। जिस कारण हापुड़ स्टेशन पर ट्रेन देरी से आई।