फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   parking in Ganga mela at 8 places.

श्रद्धालु और अफसरों के लिए 8 स्थानों पर होगी पार्किंग

Thu, 19 Nov 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 19 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
parking in Ganga mela at 8 places.
  कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़मुक्तेश्वर में लगे गंगा मेले में अफसरों और श्रदलुओं के वाहनों के लिए आठ स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था कर ली गई है।  मेला स्थल में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए यातायात पुलिस ने व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले गंगा मेले में लाखों की संख्या में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु वाहनों में सवार होकर आते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली में आते हैं।
विज्ञापन


मेला स्थल पर अनावश्यक रूप से वाहन बुग्गी, तांगा अदि खड़े होने से कई बार जाम लग जाता है। मेला स्थल पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों के लिए गढ़ कस्बे के अस्थायी बस स्टैण्ड के पास, हल्के वाहनों के लिए सेक्टरों के पीछे, बाजार सेक्टर में मुख्य दर से बांयी तरफ, बुलंदशहर दिल्ली सैक्टर के लिए बुलदंशहर सैक्टर के पीछे पश्चित में, मेरठ सेक्टर के लिए मेरठ सैक्टर के पीछे पश्चिम की ओर, ब्रजघाट सैक्टर (पलवाड़ा मोड) बाये और दाहिने हो पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सरकारी वाहनों के लिए प्रशासनिक पंडाल और रिजर्व पुलिस लाईन मेला गढ़ के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम में मेला स्थल पर अनावश्यक रूप से खड़े होने वाले वाहनों को हटवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed