{"_id":"591c7d814f1c1b8e29f230be","slug":"panic-monkeys","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा बंदरों का आतंक, पांच बच्चे जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा बंदरों का आतंक, पांच बच्चे जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 17 May 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
बंदरों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता मोहल्ले में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर बुधवार सुबह बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे पांच बच्चे जख्मी हो गए। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह माता मोहल्ले में घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। तभी अचानक बंदरों के झुंड ने बच्चों पर हमला बोल दिया। हमले की चपेट में आकर नौ वर्षीय शिवम, बिलाल, आठ वर्षीय सोनी, 12 वर्षीय रोहित और सात वर्षीय निखिल घायल हो गए।
विज्ञापन
बच्चों की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल बच्चों का चिकित्सकों से उपचार कराया। लोग बंदरों के आए दिन बढ़ते आतंक से बहुत परेशान हैं।
मोहल्ले वालों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग उठाई है। राजन शर्मा, दीपक और प्रदीप कुमार विमल ने कहा कि दिनोंदिन बंदरों का हमला बढ़ रहा है इसलिए सभी ने पालिका से बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
पालिका प्रशासक ज्योति राय ने कहा कि बंदरों को पकड़वाने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही बंदरों को पकड़वाया जाएगा।