फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Padmavat Express will operate till Prayagraj during Mahakumbh

Hapur News: महाकुंभ के दौरान प्रयागराज तक पद्मावत एक्सप्रेस का होगा संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Padmavat Express will operate till Prayagraj during Mahakumbh
हापुड़। प्रयागराज में कल से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। ऐसे में प्रतापगढ़ तक जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रयागराज तक किया जाएगा। साथ ही ट्रेन में चार साधारण कोच भी बढ़ेंगे, जिससे कुंभ जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


महाकुंभ की तैयारी को लेकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं और लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी दो कुंभ स्पेशल ट्रेनों को ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अब दिल्ली से प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन को भी प्रयागराज तक संचालित किया जाएगा। महाकुंभ के शाही स्नान की तिथियों के दौरान ट्रेन का संचालन प्रयागराज के लिए होगा। इसके साथ ही ट्रेन में चार साधारण कोच भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों पर पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रयागराज तक कराया जाएगा। वहां से वापस प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली के लिए ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed