{"_id":"68c4528bd1714d7bc70faf81","slug":"pac-jawan-missing-under-suspicious-circumstances-hapur-news-c-306-1-gha1001-117339-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में पीएसी का जवान लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में पीएसी का जवान लापता
विज्ञापन
लापता पीएसी जवान सनी। स्रोत परिजन
ब्रजघाट (हापुड़)। एटा की 43वीं वाहिनी में तैनात आरक्षी ब्रजघाट में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। वह गंगा नगरी में अपनी कंपनी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में आया हुआ था। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद आगरा के बोदला चौक स्थित महावीर नगर निवासी श्याम सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका बेटा सनी वर्तमान में जनपद एटा की 43वीं वाहिनी पीएसी में आरक्षी के पद पर तैनात है। वह अपनी कंपनी के अन्य सहकर्मियों के साथ ब्रजघाट में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आया हुआ था। 10 सितंबर को उच्चाधिकारियों से अवकाश की स्वीकृति मिलने के बाद वह ब्रजघाट से घर के लिए रवाना हुआ लेकिन घर नहीं पहुंचा।
श्याम सिंह का कहना है कि परिजनों ने मोबाइल फोन पर संपर्क किया लेकिन वह बंद आ रहा है। तीन दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि आरक्षी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कराई जा रही है।