{"_id":"58d2a7fc4f1c1b425c1a3706","slug":"outstanding-2-11-crore-electricity-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभाग पर बकाया 2.11 करोड़ बिजली बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभाग पर बकाया 2.11 करोड़ बिजली बिल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन की राजस्व वसूली में सरकारी विभाग बाधा बने हुए हैं। जिले के 21 विभागों पर निगम का 2.11 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग पर सर्वाधिक एक करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने नोटिस जारी कर विभागों को जल्द बिल जमा न कराने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। राजस्व वसूली को लेकर विद्युत निगम के अधिकारी हर संभव प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक की बकायेदारी होते ही आम उपभोक्ताओं के तो कनेक्शन काट दिए जाते हैं, यहां तक की एफआईआर भी दर्ज करा दी जाती है। लेकिन सरकारी विभागों पर कोई ठोस कार्रवाई निगम की ओर से नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
यही कारण है कि वर्तमान में जिले के 21 सरकारी विभागों पर निगम का 2.11 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें अकेले बेसिक शिक्षा विभाग पर एक करोड़ रुपये बिजली बिल बाकी है।
काफी रिमाइंडर के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर बिल जमा नहीं करा पा रहे हैं, ऐसे में निगम अफसरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बकायेदारी वाले 21 विभागों को नोटिस भेज दिया गया है। जल्द बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की जाएगी। सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम