फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Opposition against fake votes.

फर्जी वोटों के विरोध में नगर पालिका में हंगामा

Mon, 15 May 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 15 May 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
Opposition against fake votes.
फर्जी वोट - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका क्षेत्र के आसपास के गांवों की 600 से ज्यादा वोट वार्ड नंबर 17 में फर्जी तरीके से बनाए जाने के विरोध में सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने पालिका के बाहर एकत्र होकर हंगामा किया।

विज्ञापन


साथ ही पालिका ईओ के सामने समस्या रखकर कार्रवाई की मांग की है। ईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वार्ड नंबर 17 मोहल्ला सर्वोदयनगर के लोग एकत्रित होकर नगर पालिका पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र के आसपास के गांवों की 600 से ज्यादा वोट फर्जी बनाने के विरोध में हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि पालिका के वार्ड नंबर 17 में गांव जटपुरा, छिजारसी, खैरपुर खैराबाद, कंदौली, सिखैड़ा, खेड़ा की 600 सौ से ज्यादा वोट फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों की अपने गांवों में भी वोट हैं। व्यक्ति की एक ही जगह वोट हो सकती है दूसरी जगह नहीं। उन्होंने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। ईओ ने लोगों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


प्रदर्शन करने में सीएम चौहान, सत्यप्रकाश पुरी, सौरभ पुरी, विनोद शर्मा, उमेश शर्मा, बोबी कुमार, आलोक शर्मा, कमला देवी सहित अन्य शामिल रहे। उधर, पालिका ईओ हेमराज ने बताया कि लोगों ने उनके सामने समस्या रखी है। इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed