{"_id":"58482e124f1c1be059449459","slug":"operation-of-trains-due-to-fog-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 07 Dec 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों की गति कोहरे ने कम कर दी है। इसके चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। ट्रेनों का परिचालन बिगड़ने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 5.50 बजे से 11 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
जबकि नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 7.35 बजे से पौने नौ घंटे की देरी से पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस के आने का समय 7.13 बजे है। लेकिन ये ट्रेन पांच घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
आलाहजरत अपने निर्धारित समय 9.45 बजे न आकर 37 मिनट की देरी से आई। पदमावत एक्सप्रेस 5 बजे न आकर साढ़े छह घंटे की देरी से पहुंची। इसके साथ ही इंटरसिटी एक्सप्रेस 8.25 बजे निर्धारित समय पर न आकर डेढ़ घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
जबकि अवध आसाम एक्सप्रेस 12.55 बजे निर्धारित समय से 12 घंटे की देरी से पहुंची। मसूरी एक्सप्रेस 5.35 बजे के आने के बजाए पौने दो घंटे की देरी से आई। साथ ही लखनऊ मेल भी ढाई घंटे व फैजाबाद एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई।
ट्रेनों की देरी से यात्रियों को भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है।