{"_id":"58459ec84f1c1be259447eeb","slug":"ongoing-restoration-suspended-ration-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित चल रही राशन की दुकान बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित चल रही राशन की दुकान बहाल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
राशन की दुकान बहाल
- फोटो : Demo Pic
सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना के राशन डीलर महताब की सस्ते गल्ले की दुकान को एसडीएम ने 27 जून को निरस्त कर दिया था। इसके बाद वकील अहमद को नए डीलर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
दुकान निरस्त होने के विरोध में महताब अली ने ज्वाइंट कमिश्नर खाद्य मेरठ के यहां अपील की थी। ज्वाइंट कमिश्नर ने एसडीएम को पुनर्विचार करने का आदेश देकर पत्रावली लौटा दी थी।
विज्ञापन
जिस पर महताब अली की दुकान बहाल हो गई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर वकील अहमद ने गोदाम में रखा राशन उठा लिया था। एसडीएम आरएन पांडेय ने बताया कि दोबारा से कराई गई जांच में आए तथ्यों के आधार पर महताब अली की दुकान बहाल कर वकील अहमद की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन