{"_id":"732621c2ac9627d82e962d237f4ffb67","slug":"ongoing-operation-of-canceled-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्द चल रही ट्रेनों का संचालन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रद्द चल रही ट्रेनों का संचालन शुरू
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण करीब डेढ़ महीने से सप्ताह के अलग-अलग दिनों में रद्द चल रही पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें सोमवार से पटरी पर लौट आएगी। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे ने दिसंबर के आखिर सप्ताह में घना कोहरा पड़ने के कारण सप्ताह के अलग-अलग दिनों में हापुड़ से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया था। रेलवे ने 28 फरवरी तक ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिणामस्वरूप दैनिक यात्री बसों से महंगा सफर करने को विवश हो रहे थे।
सोमवार से फैजाबाद, काशी विश्वनाथ, आला हजरत, अवध-असम, शहीद, सरयू-यमुना, खुर्जा-मेरठ पैसेंजर हापुड़-मुरादाबाद रूट पर ट्रेनें पटरी पर लौट आयेंगी।
जिससे यात्रियों की परेशानी कम हो सकेंगी। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ने 28 फरवरी तक ट्रेनों को अलग-अलग दिनों के लिये रद्द किया था। हालांकि अभी ट्रेनों के पूर्ण रूप से बहाली होने का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उम्मीद है कि देर शाम तक आदेश प्राप्त हो जाए।
विज्ञापन