फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   One hundred fifty workers today Ganga cleaning beaches

डेढ़ सौ कर्मचारी आज से करेंगे गंगा तटों की सफाई

Tue, 15 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 15 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
One hundred fifty workers today Ganga cleaning beaches
सफाई - फोटो : Demo Pic

गंगा मेले के बाद किनारों पर  फैली गंदगी की सफाई के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार से डेढ़ सौ कर्मचारी सफाई में जुटेंगे। पॉलीथिन को गंगा में जाने से रोकने पर सबसे ज्यादा ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को गंगा मेले का समापन हो गया। लाखों की संख्या में आए श्रद्धालु अपने पीछे बड़ी मात्रा में कूड़ा करकट गंगा के किनारों पर छोड़ गए हैं। इसमें प्रतिबंध के बावजूद बड़ी मात्रा पॉलीथिन है।
विज्ञापन


पॉलीथिन बैग, डिस्पोजल प्लेट व गिलासों से गंगा के किनारे अटे पड़े हैं। जल्द ही इसकी सफाई नहीं की गई तो यह गंगा में चला जाएगा। इससे निपटने के लिए डीएम ने डीपीआरओ को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतर श्रद्धालु गंगा मेले से जा चुके हैं। ऐसे में गंगा की सफाई के लिए बुधवार से अभियान चलाया जाएगा। डेढ़ सौ कर्मचारियों को इसमें लगाया गया है।

करीब तीन दिन में तटों की सफाई का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पॉलीथिन को अलग करके निस्तारित किया जाएगा। बाकी कचरे को वहीं गड्ढे बनाकर दबाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed