{"_id":"58ece9764f1c1bc236cf667c","slug":"one-hour-from-highway-jam-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र पूर्णिमा : हाईवे जाम से एक घंटे जूझे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र पूर्णिमा : हाईवे जाम से एक घंटे जूझे श्रद्धालु
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 11 Apr 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
चैत्र पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। पिलखुवा बस स्टैंड के सामने जाम लगने से एक घंटे तक श्रद्धालु और यात्री फंसे रहे। सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
चैत्र पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण ट्रैफिक रुक-रुक चल रहा था।
विज्ञापन
पिलखुवा बस स्टैंड पर भीषण जाम लग गया। जाम में सैकड़ों श्रद्धालु फंस गए। उन्हें गंगा स्नान के लिए गढ़ पहुंचना था। जाम के कारण श्रद्धालुओं और यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
जाम लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत एक घंटे बाद जाम खुलवा सकी। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि चैत पूर्णिमा पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग गया था।
चैत्र पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में हजारों भक्तों ने डुबकी लगाई। एसपी ने हाईवे और गंगा किनारे व्यवस्था का दौरा किया। चैत्र पूर्णिमा पर ब्रजघाट में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत दूरदराज के श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे।
लोग सोमवार को ही पहुंचने शुरू हो गए थे। प्रात:काल हर-हर गंगे के जयकारों के बीच डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया, जो सूर्यास्त होने तक चलता रहा। अधिकांश भक्तों ने डुबकी लगाने के बाद गंगा तट के मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
एसपी हेमंत कुटियाल ने गढ़-ब्रजघाट का दौरा कर हाईवे को जाम मुक्त रखने समेत गंगा भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर किए गए बंदोबस्त का औचक निरीक्षण किया।
निजी गोताखोरों और मल्लाहों ने मंगलवार को नोएडा के सोनू, राकेश, मेरठ के सुनील सिंह, गाजियाबाद के रवि और उसकी पत्नी राधिका डूबने से बचाया। इसमें मल्लाह राजमल, गणेश, घनश्याम, राधे, काले, विनोद, छोटू ने सहयोग किया।