फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   one died in accident

Hapur News: हाइवे पर वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, पांच लोग घायल

Sun, 23 Nov 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 23 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
one died in accident
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर रविवार तड़के करीब चार बजे अज्ञात वाहन ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार सवार लोग शाहजहांपुर से दिल्ली नौकरी आदि करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार फ्लाईओवर पर पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जिला शाहजहांपुर के गांव बाई कुआं निवासी नाजिम (22) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, जिला लखीमपुर खीरी के गांव मच्छेजा निवासी इमरान (32), जिला शाहजहांपुर के गांव बबरा निवासी अतीक हसन (32), लईक (34), सद्दाम (31), जिला शाहजहांपुर के गांव कोरो कुइयां निवासी उल्फत घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों और पुलिस ने दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उल्फत, लईक और इमरान को मेरठ रेफर किया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और उसके चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed